विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

विधानसभा की तीन ऐसी सीटें हैं जहां पहली बार महिला विधायक चुन कर आई

 

रायपुर । छत्तीसगढ़ में विधानसभा की तीन ऐसी सीटें हैं जहां पहली बार महिला विधायक चुन कर आई हैं। इनमें सूरजपुर जिले की प्रतापपुर सीट, जशपुर जिले की पत्थलगांव और सारंगढ़-बिलासईगढ़ जिले की बिलाईगढ़ सीटों पर पहली बार महिला विधायकों को जीत मिली है।शकुंतला सिंह ने 83,796 वोट के साथ जीत दर्ज की। वहीं, राजकुमारी मरावी को 72,088 वोट मिले। दोनों के बीच 11,768 वोट का अंतर रहा। इसी तरह पत्थलगांव से भाजपा से गोमती साय उतरी थीं। इन्होंने कांग्रेस के रामपुर सिंह ठाकुर को 255 वोट से हराया। बिलाईगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी कविता प्राण लहरे ने भाजपा के दिनेश लाल जांगड़े को 17,939 वोट से हराकर जीत दर्ज की।आजाद भारत में लोकसभा और विधानसभा के लिए 1951-52 में चुनाव हुए।छत्तीसगढ़ राज्य गठन के पहले छह महिला विधायक थीं। अब इनकी संख्या बढ़कर 18 हो गई है।कांग्रेस ने इस विधानसभा चुनाव में 18 महिलाओं को टिकट दिया था। इनमें 10 ने जीत दर्ज की है। वहीं, भाजपा ने 15 महिलाओं को उतारा था। इनमें आठ ने जीत दर्ज की। 2018 के चुनाव में भाजपा ने 14 और कांग्रेस ने 13 महिलाओं को मैदान में उतारा था। 2013 के चुनाव में भाजपा ने 10 और कांग्रेस ने 12 महिलाओं को टिकट दिया था।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |