विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

PRESS
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें
OFFICIAL प्रेस ID कार्ड + नियुक्ति पत्र

छत पर बैठी महिला को बंदर ने मारा धक्का, गिरने से मौत

छतरपुर। बंदरों के आतंक से शहर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी परेशान हैं। बंदरों का आतंक इतना बढ़ गया है कि लोग घरों की छतों पर जाने से डरते हैं। इसी तरह का एक मामला ग्राम नांद से सामने आया है जहां बंदर के हमले से एक महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी है। राजनगर थाना अंतर्गत ग्राम नांद में छत पर बैठी एक महिला को बंदर द्वारा धक्का दिए जाने का मामला सामने आया है। बंदर के धक्के से छत से गिरी महिला की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नांद में गोमती यादव पत्नि कपूर सिंह यादव 57 वर्ष घर की छत पर धूप ले रही थी तभी पीछे से आए बंदर ने उसे धक्का दे दिया। धक्का लगने से महिला सीढिय़ों ने नीचे गिर गयी जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। परिजनों की मदद से घायल महिला को जिला अस्पताल इलाज के लिए लाया जा रहा था तभी रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। महिला का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है।

 

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |