विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

PRESS
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें
OFFICIAL प्रेस ID कार्ड + नियुक्ति पत्र

13 साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार, मॉ ने दर्ज कराई एफआईआर


भोपाल। खजूरी सड़क थाना इलाके में रिश्तो को शर्मसार किये जाने वाला सामने आया है। यहॉ सगा पिता अपनी 13 साल की बेटी को अपनी हवस का शिकार बना रहा था। पति की हैवानियत की जानकारी लगने पर मासूम की मॉ उसे लेकर थाने पहुंची ओर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार अपने माता-पिता के साथ खजूरी सड़क इलाके में रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी ने दूसरी कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। उसके पिता एक एक खेत में हाली का काम करते हैं, और पूरा परिवार खेत पर ही बने टपरे में रहता है। बुधवार-गुरूरवार की रात किशोरी परिजनो के साथ टपरे में सो रही थी। लगभग आधी रात के समय बेटी की चीख सुनकर पास में सो रही मां की नींद खुली तो देखा कि उसका पति बेटी के साथ गलत काम कर रहा है। यह देख वो आग बबूला हो गई और उसने शोर मचाने के साथ ही पति से झूमाझटकी कर उसके चुगंल से बेटी को छुड़ाया। मॉ के लगातार विरोध करने पर आरोपी वहॉ से भाग गया। बाद में जब मॉ ने बेटी से पूछताछ की तब उसने बताया कि पिता पहले भी उसे डरा-धमकाकर उसके साथ गलत काम कर चुका है। गुरुवार को मां अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंची जहॉ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओ में प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |