मोहित जैन
बकस्वाहा। जहां मरीज इलाज और स्वस्थ होने की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, उसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) परिसर में इंग्लिश शराब की खाली बोतल मिलने से अस्पताल की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। अस्पताल परिसर में शराब की बोतल मिलने की जानकारी सामने आने के बाद यह चर्चा का विषय बन गया कि आखिर बोतल अस्पताल परिसर तक कैसे पहुंची और इसे यहां कौन छोड़कर गया।मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर शराब की खाली बोतल पहुंची कैसे? क्या कोई व्यक्ति शराब पीकर अस्पताल परिसर में आया था या किसी ने बोतल लाकर वहां फेंकी? अस्पताल परिसर में बाहरी लोगों की आवाजाही और निगरानी व्यवस्था कितनी प्रभावी है, यह भी जांच का विषय है।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीजों के साथ उनके परिजन भी पहुंचते हैं। ऐसे में अस्पताल परिसर में शराब की बोतल मिलना अस्पताल प्रबंधन के लिए भी चिंता का विषय माना जा रहा है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि बोतल का इस्तेमाल अस्पताल परिसर में ही किया गया था या किसी व्यक्ति द्वारा खाली बोतल वहां लाकर छोड़ी गई।


