विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

बैंक कर्मचारी लापता; परिजनों ने एनएच-39 पर लगाया जाम

बमीठा। मध्यांचल बैंक में चपरासी के पद पर पदस्थ राजेश उर्फ राजू पाल 16 सितंबर की शाम से लापता हैं। परिजनों ने बमीठा थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। केन नदी के पुल पर राजू पाल की मोटरसाइकिल मिलने के बाद पुलिस ने एनडीआरएफ टीम के साथ नदी में करीब 12 घंटे तक सर्चिंग अभियान चलाया, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है।बताया जा रहा है कि राजू पाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह सत्यम शुक्ला नामक युवक पर पैसों के लेनदेन को लेकर धमकी देने और जान से मारने की बात कह रहे हैं। राजू पाल की पत्नी प्रमिला ने भी आरोप लगाया कि उनके पति को सत्यम शुक्ला द्वारा धमकी दी गई थी। परिजनों ने आशंका जताते हुए मामले की जांच की मांग की है।राजू पाल के लापता होने और नदी में तलाश के बावजूद सुराग नहीं मिलने से नाराज परिजनों ने शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे से हृ॥-39 पर जाम लगा दिया। जाम के कारण हाईवे के दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंस गए और यातायात प्रभावित रहा।बमीठा थाना प्रभारी बाल्मीकि चौबे ने बताया कि राजू पाल की गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि केन नदी के पुल के पास उनकी मोटरसाइकिल खड़ी है और उनके नदी में कूदने की आशंका है। सूचना पर एनडीआरएफ की टीम को बुलाकर सर्चिंग कराई गई। कुछ लोगों ने राजू पाल को पानी के अंदर देखने की बात भी बताई है। पुलिस द्वारा लगातार नदी में तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |