जनता से पारिवारिक जुड़ाव
किसी भी जनप्रतिनिधि की सबसे बड़ी ताकत उसकी जनता होती है। विधायक दिलीप अहिरवार का क्षेत्र की जनता से जुड़ाव पारिवारिक माना जाता है। वे कई बार सार्वजनिक मंचों से भी कह चुके हैं कि “जनता ही मेरा परिवार है।” यही कारण है कि वे छोटे-छोटे सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में भी शामिल होकर लोगों से सीधे संवाद करते हैं।
बिचौलियों की एंट्री नहीं
अक्सर देखा जाता है कि जनप्रतिनिधि बनने के बाद कई लोग बिचौलियों के जरिए जनता से दूरी बना लेते हैं, लेकिन दिलीप अहिरवार ने इस व्यवस्था को खत्म करने का प्रयास किया है। क्षेत्र की जनता सीधे उन्हें फोन कर सकती है और वे व्यस्तता के बावजूद लोगों की बात सुनते हैं। कई बार देर रात भी वे जरूरतमंदों की मदद के लिए क्षेत्र में पहुंच जाते हैं।
विकास कार्यों को दी प्राथमिकता
एक समय चंदला विधानसभा को पिछड़े क्षेत्रों में गिना जाता था, लेकिन पिछले दो वर्षों में यहां तेजी से विकास कार्य हुए हैं। चंदला, गौरिहार और सरबई सहित कई कस्बों और गांवों में सड़क निर्माण, सामुदायिक भवन, मंदिरों का जीर्णोद्धार, आधुनिक स्टेडियम और गौशालाओं का निर्माण जैसे कार्य लगातार जारी हैं।
विकसित विधानसभा बनाने का लक्ष्य
राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार का मुख्य उद्देश्य चंदला विधानसभा को विकसित क्षेत्रों की श्रेणी में खड़ा करना है। इसके लिए वे बुनियादी सुविधाओं और विकास योजनाओं पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।
सड़कों के निर्माण से आसान हुआ आवागमन
पिछले दो वर्षों में विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से कई सड़कों का निर्माण किया गया है और कई किलोमीटर सड़कों का निर्माण अभी भी जारी है। इससे गांव से शहर तक आवागमन काफी आसान हुआ है, जिससे क्षेत्र की जनता में खुशी देखी जा रही है।
सादगी और सज्जनता बनी पहचान
दिलीप अहिरवार की सादगी और सरल स्वभाव भी उन्हें अन्य नेताओं से अलग बनाता है। कई कार्यक्रमों में वे जनता के बीच जमीन पर बैठ जाते हैं या आम लोगों के साथ सड़क किनारे भोजन करते दिखाई देते हैं। कई बार वे रास्ते में घायल या जरूरतमंद लोगों की मदद करते हुए भी देखे गए हैं।
अनूपपुर जिले पर भी विशेष ध्यान
राज्य मंत्री बनाए जाने के बाद उन्हें अनूपपुर जिले का प्रभारी मंत्री भी बनाया गया है। तब से वे लगातार अनूपपुर का दौरा कर विकास कार्यों की समीक्षा करते रहते हैं और राजधानी भोपाल में भी उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं। जिले के कार्यकर्ताओं और आम जनता से उनके अच्छे संबंधों के कारण वहां भी लोग उनसे संतुष्ट नजर आते हैं।
कुल मिलाकर, सादगी, जनसंपर्क और विकास कार्यों के कारण चंदला क्षेत्र की जनता राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार को “रियल नायक” के रूप में देख रही है।