विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

सड़क पर उतरे अघोषित बिजली कटौती से परेशान ग्रामीण



छतरपुर। जिला मुख्यालय के समीपी ग्राम सरानी में पिछले तीन दिनों से हो रही अघोषित बिजली कटौती से त्रस्त ग्रामीणों ने रविवार को छत्रसाल चौराहे पर जाम लगा दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचे। उनकी समझाइश के बाद ग्रामीण विद्युत विभाग कार्यालय चले गए जहां जमकर नारेबाजी की गई। हालांकि रविवार होने के कारण ग्रामीणों को कोई अधिकारी नहीं मिला।
ग्राम सरानी के रहने वाले उमेश रैकवार ने बताया कि चार-पांच दिन से बिजली नहीं है, जिससे छोटे बच्चे बीमार पड़ रहे हैं, मच्छर काट रहे हैं और रात में सांप-बिच्छू निकल रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिल न देने वालों की कुर्की की जाए, लेकिन अन्य लोगों की बिजली सप्लाई बंद करना गलत है। वहीं ग्रामीण कौशल प्रताप सिंह ने बताया कि बिजली कटौती से पूरा क्षेत्र प्रभावित है। दो-तीन दिन से बिजली गुल है, बच्चे तड़प रहे हैं, अस्पताल जाना पड़ रहा है और कीड़ों-मकोड़ों का डर बना हुआ है। छत्रसाल चौराहे पर हंगामा कर रहे ग्रामीणों की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद दांगी ने ग्रामीणों को समझाया और विद्युत विभाग कार्यालय जाने के लिए कहा। इसके बाद ग्रामीण विद्युत विभाग कार्यालय पहुंचे, लेकिन छुट्टी के कारण कार्यालय बंद था। ग्रामीण यहां काफी समय तक नारेबाजी करने के बाद वापिस लौट गए।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |