Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

IMPORTANT LINKS

ओलावृष्टि से बर्बाद हुई रबी की फसल, किसान को सरकार से राहत की उम्मीद


छतरपुर। बीती रात तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की रबी की फसल तबाह हो गई है। हवा के साथ पानी और ओले गिरने से खड़ी फसल खेतों में गिर गई। आसमान से गिरी इस आफत का बुरा असर दिखाई दे रहा है। अन्नदाता कहे जाने वाले किसान आसमानी आफत से विचलित हो रहे हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार तक मौसम के साफ होने की संभावना व्यक्त की है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की वजह से राजनगर और चंदला विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांव में जमकर ओलावृष्टि हुई है। ओलावृष्टि की वजह से किसानों की खेतों में खड़ी मटर, चना, सरसों, मसूर, अलसी आदि की फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है। जहां एक ओर मटर की फलियां टूट कर गिर गई है तो वहीं चना और सरसों के फल तथा फूल ओलावृष्टि में गिर गए हैं। हवा के साथ बारिश होने और ओले गिरने के कारण खड़ी फसल खेतों में बिछ गई।
हवाओं की बेरुखी का हुआ यह परिणाम
मौसम विभाग का कहना है कि हवाओं के बदले रुख की वजह से पश्चिमी विक्षोभ का यह प्रभाव बुंदेलखंड के ऊपर दिख रहा है। जम्मू कश्मीर की ओर घूम रहे मौसम को उत्तर पूर्वी हवाएं मध्य प्रदेश की ओर ले आई। इतना ही नहीं पछुआ और दक्षिणी हवाओं की वजह से इसका प्रभाव बुंदेलखंड पर साफ दिखाई दे रहा है। खजुराहो में पदस्थ मौसम विभाग के आर एस परिहार ने बताया कि बुधवार के बाद मौसम में कुछ सुधार की संभावनाएं हैं। इसी तरह की स्थिति में कहां क्या हो रहा है यह तो अनुमान से परे है। तापमान में इसलिए बढ़ोतरी हो रही है क्योंकि आसमान में बादल छाए हैं।
राज्य मंत्री और राजनगर विधायक ने किसानों को ढाढ़स बधाया
चंदला विधायक एवं राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने मीडिया के माध्यम से किसानों को भरोसा दिलाया कि उनके नुकसान का जल्द से जल्द आकलन होगा और जो भी संभव मदद होगी वह की जाएगी। उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि के बारे में उन्हें जानकारी मिली है। उन्होंने तुरंत एसडीएम, तहसीलदार से इस संबंध में बात की है और उन्हें नुकसान के आकलन के निर्देश भी दिए हैं। श्री अहिरवार ने कहा कि उनके द्वारा मुख्यमंत्री को भी इस आपदा से अवगत कराया गया है। किसानों के लिए हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। उधर राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया ने कहा कि किसानों के नुकसान का आकलन कर उन्हें आर्थिक मदद दिलाई जाएगी।
इनका कहना-
ओलावृष्टि के बारे में चंदला एवं राजनगर क्षेत्र में ओलावृष्टि से किसानों की फसलों के नुकसान की सूचना मिली है। संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह मौके पर जाकर नुकसान का आकलन करें। आकलन के बाद पूरी जानकारी प्रशासन को भेजी जाएगी और जो भी नियमत: मदद होगी वह की जाएगी।
 नम: शिवाय अरजरिया
एडीएम छतरपुर

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad