विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

PRESS
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें
OFFICIAL प्रेस ID कार्ड + नियुक्ति पत्र

विपक्षी सांसदों के निलंबन पर कांग्रेस का हंगामा

 


मोदी सरकार पर लगाए तानाशाही के आरोप, सौंपा ज्ञापन

छतरपुर। 22 दिसंबर को भाजपा की केन्द्र सरकार द्वारा की गई 141 सांसदों के निलंबन की कार्यवाही और मध्यप्रदेश विधानसभा से भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर हटाए जाने के विरोध में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महाप्रसाद पटेल के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया है।
कांग्रेस नेत्री दीप्ती पांडे ने कहा कि देश में हो रही लोकतंत्र की हत्या और आम जनमानस के हित में सड़क से संसद तक की लड़ाई लडऩे के लिए आज हम मैदान में उतरे हैं। उन्होंने कहा कि देश की संसद में जब सवाल उठाए जाते हंै तो मोदी सरकार द्वारा सांसदों को निलंबित किया जा रहा है। वहीं मध्यप्रदेश विधानसभा से भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर हटाना उनका अपमान है, जो कि हम नहीं सहेंगे। वहीं जिलाध्यक्ष महाप्रसाद पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर आज यह प्रदर्शन किया जा रहा है। इस मौके पर बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सरमन लाल मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष लखन लाल पटेल, नाजिम चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता और एनएसयूआई के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |