विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

PRESS
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें
OFFICIAL प्रेस ID कार्ड + नियुक्ति पत्र

दुकान के सामने वाहन खड़े करने से मना किया तो दुकानदार की उंगली दांतों से काटकर अलग करने का आरोप

 


बिजावर में दुकानदार और उसके बेटे के साथ मारपीट का मामला, पीड़ित शमीम सौदागर ने एसपी को आवेदन देकर गंभीर धाराएं बढ़ाने की मांग की

छतरपुर/बिजावर। बिजावर थाना क्षेत्र में दुकान के सामने वाहन खड़े करने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामले में एक दुकानदार की उंगली दांतों से काटकर अलग करने का गंभीर आरोप सामने आया है। पीड़ित दुकानदार शमीम सौदागर (57 वर्ष) ने पुलिस अधीक्षक छतरपुर को शिकायती आवेदन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर में गंभीर धाराएं बढ़ाने और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित शमीम सौदागर निवासी वार्ड क्रमांक 08, देवी जी मोहल्ला, बिजावर ने आवेदन में बताया कि वह जनरल स्टोर की दुकान संचालित कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। 26 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 3 बजे वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान दुकान के सामने कुछ वाहन खड़े कर दिए गए। जब उसने दुकान के सामने वाहन खड़े करने से मना किया तो कथित तौर पर आशिक सौदागर, इरफान सौदागर और मोहम्मद फरहान ने एक राय होकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

दांतों से काटकर उंगली अलग करने का आरोप

शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने शमीम सौदागर के बेटे के साथ भी मारपीट की और दुकान में तोड़फोड़ की। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान माशूक सौदागर ने अपने दांतों से उसकी उंगली काट ली, जिससे उंगली शरीर से अलग हो गई। घटना के बाद घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिजावर ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित ने अपने शिकायती आवेदन में शासकीय एक्स-रे रिपोर्ट को भी चोट की गंभीरता के साक्ष्य के रूप में उल्लेखित किया है।

एफआईआर में गंभीर धाराएं बढ़ाने की मांग

पीड़ित के अनुसार, बिजावर थाने में अपराध क्रमांक 270/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 296(बी), 215(2), 118(1), 351(3) एवं 3/5 के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, पीड़ित का कहना है कि घटना में आई गंभीर चोट और उंगली अलग होने जैसी स्थिति को देखते हुए दर्ज धाराएं पर्याप्त नहीं हैं।

इसी को लेकर शमीम सौदागर ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले की मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 118(2) सहित अन्य लागू गंभीर धाराएं जोड़ी जाएं तथा आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

अब देखना होगा कि पुलिस अधीक्षक इस शिकायत पर क्या संज्ञान लेते हैं और मेडिकल रिपोर्ट एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाती है।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |