अमरपाटन। अमरपाटन में किराना व्यापारी से ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो साधु के वेश में आए लोगों ने व्यापारी को झांसे में लेकर उसकी सोने की अंगूठी और नगदी ठग ली।
बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी मिलते ही किराना व्यापारी का पुत्र समय पर मौके पर पहुंच गया। उसने दोनों कथित साधुओं से नगदी और सोने की अंगूठी वापस छुड़ा ली। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
लोगों ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों आरोपियों ने व्यापारी को किस तरह अपने झांसे में लिया और क्या वे पहले भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
फिलहाल पुलिस द्वारा दोनों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

