विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

PRESS
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें
OFFICIAL प्रेस ID कार्ड + नियुक्ति पत्र

हरपालपुर कॉलेज में स्वच्छता पखवाड़ा एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत हुए विविध कार्यक्रम

 

स्वच्छता, नशामुक्ति, महिला सशक्तिकरण और पोषण के प्रति किया जागरूक, नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया सामाजिक संदेश

हरपालपुर। मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग एवं विश्वविद्यालय कार्यक्रम समन्वयक तथा रेड रिबन क्लब (RRC) के निर्देशानुसार राजा हरपाल सिंह शासकीय महाविद्यालय हरपालपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) इकाई द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित अभियान के तहत विद्यार्थियों ने स्वच्छता, नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी अपनाने और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डी.एस. परिहार के संरक्षण तथा डॉ. आजाद अली, सहायक प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं नोडल अधिकारी डॉ. एल.पी. अहिरवार के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रमों में NSS कार्यक्रम अधिकारी भूपेन्द्र विश्वकर्मा और NCC लेफ्टिनेंट डॉ. निधि सेंगर का विशेष सहयोग रहा।

अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाने के साथ विद्यार्थियों को स्वच्छता एवं नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पोस्टर, चित्रकला, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके साथ ही स्वच्छता जागरूकता रैली और नशामुक्ति रैली निकालकर आमजन को साफ-सफाई अपनाने तथा नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।

नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश

राष्ट्रीय सेवा योजना एवं NCC के स्वयंसेवकों ने गोद ग्राम गुड़ो में संयुक्त रूप से नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इसके माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता बनाए रखने, नशामुक्त जीवन अपनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों ने स्वदेशी अपनाकर देश को समृद्ध एवं सशक्त बनाने का संदेश भी दिया।

आंगन मिलन कार्यक्रम में पोषण पर जोर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत स्थानीय आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-03 में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती पार्वती विश्वकर्मा एवं सहायिका श्रीमती राजकुमारी के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में वार्ड प्रभारी श्री देवेन्द्र वर्मा एवं श्री मिथुन अनुरागी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बच्चों, किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं को पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी गई तथा पोषण आहार का वितरण किया गया। साथ ही आंगनवाड़ी परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

स्टाफ एवं विद्यार्थियों की रही सहभागिता

इस अवसर पर डॉ. प्रशांत गंगवार, गोविन्द रजक, पंकज रैकवार, डॉ. अशोक कुमार चौहान, डॉ. धीरज खरे, डॉ. रजनी व्यास, श्रीमती रश्मि सिंह, श्रीमती अमिता वर्मा, करन प्रताप सिंह, उमाशंकर अवस्थी, राम प्रताप यादव, शिवम वर्मा, हर्ष गुप्ता, संजय दुबे, धर्मेंद्र वर्मा, अरुण श्रीवास एवं भूपेंद्र दुबे सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छता, नशामुक्ति, पोषण, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक पहल करने का संदेश दिया गया।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |