विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

PRESS
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें
OFFICIAL प्रेस ID कार्ड + नियुक्ति पत्र

तालिब खान के घर पर चली गोली, सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर

 

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत क्रिश्चियन इंग्लिश स्कूल के पीछे स्थित तालिब खान के घर पर गोली चलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तालिब खान के घर पर गोली चलने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल घटना को संदिग्ध मानते हुए विभिन्न पहलुओं की जांच शुरू की है। पुलिस मौके से साक्ष्य जुटाने के साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

घटना के पीछे क्या कारण है और गोली किसने चलाई, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविकता और कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |