विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

PRESS
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें
OFFICIAL प्रेस ID कार्ड + नियुक्ति पत्र

दिनदहाड़े लेबर चौक पर वृद्ध से लूट, बाइक सवार बदमाशों ने छीने साढ़े तीन हजार रुपये

 


नौगांव। नौगांव के व्यस्त लेबर चौक पर शुक्रवार को दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवकों ने एक वृद्ध से लूट की वारदात को अंजाम दिया। खाद और कीटनाशक दवाइयां खरीदने बाजार आए वृद्ध को आरोपियों ने कथित तौर पर जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास किया। विरोध करने और शोर मचाने पर बदमाशों ने उसके साथ झीना-झपटी की और जेब में रखे करीब साढ़े तीन हजार रुपये छीनकर मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, कीरतपुरा निवासी वृद्ध खेती-किसानी से संबंधित सामान खरीदने नौगांव आया था। इसी दौरान लेबर चौक पर बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने वृद्ध को जबरन अपने साथ बाइक पर बैठाने की कोशिश की। वृद्ध के विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ हाथापाई की और जेब से नकदी निकालकर बाइक से फरार हो गए।

एसडीओपी कार्यालय पहुंचकर दी सूचना

वारदात के बाद पीड़ित वृद्ध किसी तरह पास स्थित एसडीओपी कार्यालय पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस द्वारा लेबर चौक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फुटेज के आधार पर बाइक सवार दोनों संदिग्धों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। व्यस्त चौराहे पर दिनदहाड़े हुई वारदात से बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |