बाईपास रोड पर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा आरोपी, बरामद गांजे की कीमत करीब 4 हजार रुपये; एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
जावेद खान की रिपोर्ट
लवकुशनगर, छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बाईपास रोड से एक आरोपी को गांजा सहित पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 300 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 4 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, क्षेत्र भ्रमण के दौरान बाईपास रोड पर गांजा संबंधी सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर संदेही ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे रोक लिया। इसके बाद उसके थैले की तलाशी ली गई, जिसमें 300 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ।
पकड़े गए आरोपी की पहचान कल्लू पाठक पिता राम अवतार पाठक, निवासी वार्ड क्रमांक 2, लवकुशनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध लवकुशनगर थाने में एनडीपीएस अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को न्यायालय में उपस्थित होने के लिए पाबंद किया गया है।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
यह कार्रवाई एसडीओपी लवकुशनगर नितिन पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिवेंद्र त्रिवेदी के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में उप निरीक्षक ज्ञान सिंह, सहायक उप निरीक्षक कमला सिंह, आरक्षक बलराम, सूरज, देव सिंह, रामनिवास, बृजराज सहित पुलिस टीम की भूमिका रही।
पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। राघव भास्कर का पोस्टर बना कर दो

